फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   lover who went to meet his girlfriend beaten to death in azamgarh

UP: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट- पीटकर हत्या, दोनों के रिश्ते को लेकर नाराज थे लड़की के घरवाले

Thu, 05 Jun 2025 09:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Jun 2025 09:16 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के मेहनापुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में एक युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। वह प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। आरोप है कि इसी दौरान लड़की के घरवालों ने उसे पीट दिया। 

विज्ञापन
lover who went to meet his girlfriend beaten to death in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में मंगलवार की रात में करीब 10 बजे प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अमित राजभर (22) की मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव की एक लड़की से विगत चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी थे लेकिन लड़की के परिजन राजी नहीं थे। 
विज्ञापन


बुधवार की रात अमित प्रेमिका से मिलने के लिए मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव पहुंच गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ लालगंज और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला के गले से चेन छीनने वाला बदमाश, 31 चोरी की घटनाओं में है शामिल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed