फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lover couple got married by police, four days ago, they ran away from home, grandfather trouble went down in azamgarh

आजमगढ़: प्रेमी युगल की पुलिस ने करवाई शादी, चार दिन पूर्व घर से हुए थे फरार, गम में दादा ने तोड़ा दम

Wed, 28 Apr 2021 11:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Apr 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lover couple got married by police, four days ago, they ran away from home, grandfather trouble went down in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में चार दिन पूर्व घर से फरार हुए प्रेमी युगल की बुधवार को शादी कराई। पुलिस की मौजूदगी में पवई लाडपुर स्थित मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। पोती के घर से गायब होने के गम में उसके दादा की मौत हो गई।

विज्ञापन


 निजामाबाद थाना क्षेत्र के रेवरा परवेजपुर गांव निवासी एक युवती चार दिन पूर्व प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिली। इस बीच कहीं से परिजनों को सूचना मिली कि सरायमीर थाना के नरईपुर गांव निवासी शिव सागर पुत्र रामाश्रय के साथ युवती देखी गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने दोनों को बुधवार को बरामद कर लिया। प्रेमी शिवसागर के भाई की ससुराल भी युवती के परिवार में है।
विज्ञापन


जिसके चलते उसका युवती के घर आना जाना होता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रपंच हो गया। शनिवार को युवती प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। लड़की के परिजन शिव सागर के घर पूछताछ करने पहुंचे तो विवाद हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के घर पहुंच कर दबाव बनाया तो दोनों हाजिर हो गए। इसके बाद लड़की के परिवार वाले तो लड़के से शादी को राजी हो गए लेकिन लड़के वाले पीछे हटने लगे। जब पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाना शुरू किया तो लड़के वाले भी राजी हो गए और बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed