फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loot in the house feeding poison to the old couple

वृद्ध दंपत्ति को विषाक्त पदाथ खिला घर में लूटपाट

Sun, 22 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Loot in the house feeding poison to the old couple
आजमगढ़। अतरौलिया थाना के इटौरी खालिसपुर गांव निवासी वृद्ध दंपती को शुक्रवार को दिन में विषाक्त पदार्थ खिलाकर लूटपाट की गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव निवासी रामधार पांडेय (65) घर पर पत्नी रमावती (60) व पौत्र आर्यन (9) के साथ थे। परिवार के अन्य लोग कहीं गए हुए थे। रामाधार के घर से कुछ ही दूर पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है। शुक्रवार को दिन में लगभग 12 बजे कुछ मजदूर किस्म के लोग उसके घर आए और पीने के लिए पानी मांगा। वृद्ध ने उन्हें पानी पिलाने के साथ ही घर पर बना भोजन भी करा दिया। इसके बाद एक व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। उसने नमकीन लाने के लिए वृद्ध दंपती के पौत्र आर्यन को पैसे देकर भेज दिया। इसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता। कुछ देर बाद आर्यन लौटा तो उसके दादा-दादी अचेतावस्था में पड़े थे। उनके मुंह से खून आ रहा था। घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। आर्यन ने तत्काल फोन कर चाचा सूरज पांडेय को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग घर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। सूरज के अनुसार घर पर आये मजदूर किस्म के लोगों ने उनके मां-बाप को विषाक्त पदार्थ खिला दिया और घर में रखी नकदी, जेवरात, गैस सिलिंडर लूट ले गए। घटना के बाबत पुलिस को सूचना दे दी गई है। वृद्ध दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed