UP News: आजमगढ़ में दिनदहाड़े लूट, जनसेवा केंद्र संचालक के प्रतिनिधि से 8 लाख छीनकर भागे बदमाश
आजमगढ़ के बेलइसा धर्मकांटा के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की घटना घटी। बाइक सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक के प्रतिनिधि को तमंचा दिखाकर 8 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सरेराह हुई घटना से हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बेलइसा धर्मकांटा के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक के प्रतिनिधि को तमंचा सटा कर लगभग आठ लाख रुपये छीन लिए। जानकारी पर एसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस महकमे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी टीवी फुटेज आदि को खंगालने में पुलिस जुटी है।
सिधारी थाना क्षेत्र का रहने वाला गोपाल कुमार एक जनसेवा केंद्र संचालक का प्रतिनिधि है। शुक्रवार को वह बैग में 7.86 लाख रुपये रख कर बाइक से जा रहा था। बेलइसा धर्मकांटा के पास अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा सटा कर रुपये रखा बैग छीन कर फरार हो गए। गोपाल ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना पर एसपी अनुराग आर्य, एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ गौरव शर्मा सहित कई थानों की फोर्स, एसओजी व सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच गई। आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज आदि को खंगालने की कवायद में पुलिस जुट गई।
ये भी पढ़ें: दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन ने किया ऐसा काम, बराती-घराती दोनों परेशान
कंपनी का पैसा लेकर रोजाना आता-जाता था गोपाल
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से जिस पैसों की छिनैती हुई है वह रानी की सराय स्थित उड़ान कंपनी का था। प्रतिदिन ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी यहां से पैसा उठाते थे और फिर उसे अपने ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से कंपनी के बंगलूरू स्थित मुख्य ब्रांच के खाते में ट्रासंफर करते थे।
केंद्र का संचालन धीरज निषाद करता है। उसका एक्सीडेंट होने से केंद्र का सारा काम गोपाल और आदित्य नाम के युवक देखते है। आदित्य ने बताया कि कंपनी के द्वारा किराना के सामानों की सप्लाई की जाती है। जिससे आए पैसों को जनसेवा केंद्र संचालक के माध्यम से ब्रांच पर एकत्र हुए प्रतिदिन के कैश को बंगलूरू शाखा के खाते में भेजा जाता है। कंपनी के एक्सक्यूटिव शिवम ने बताया कि गोपाल ब्रांच व मुख्यालय के बीच कैश पहुंचाने का माध्यम था।
आजमगढ़ जिले में 29 तक धारा 144 लागू
ईद-उल-जुहा (बकरीद) व मुहर्रम 29 जून को मनेगा। इसके साथ ही परीक्षाएं भी कराई जाएगी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू किया गया है। उक्त जानकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा ने दी। उन्होने बताया कि आगामी परीक्षा व त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ के संपूर्ण सीमा क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी कर गई है।