फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The standard limit is seven kilometers, yet examination centers for female students have been set up 28 to 50 kilometers away.

Azamgarh News: मानक सात किमी, फिर भी छात्राओं का 28 से 50 किलोमीटर दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

Thu, 29 Oct 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The standard limit is seven kilometers, yet examination centers for female students have been set up 28 to 50 kilometers away.
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद विद्यार्थियों की सहूलियत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार की शाम करीब सात बजे तक जिले के 370 विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं के परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने और वर्षों से केंद्र बनते रहे विद्यालयों को इस बार सूची में शामिल नहीं किए जाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

एक विद्यालय ने विद्यार्थियों का केंद्र करीब 50 किलोमीटर दूर निर्धारित किए जाने की शिकायत की है। वहीं, अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 18 से 28 किलोमीटर दूर केंद्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को प्रत्यावेदन भेजकर केंद्रों में बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा केंद्र निर्धारण संबंधी निर्देशों के अनुसार, बालक परीक्षार्थियों के केंद्र यथासंभव 12 किलोमीटर की परिधि में निर्धारित किए जाने हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और विद्यालयों की अनुपलब्धता में 15 किलोमीटर की परिधि में केंद्र आवंटित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिन बालिकाओं को स्वकेंद्र या स्थानीय केंद्र की सुविधा नहीं मिलती, उन्हें यथासंभव सात किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने का प्रावधान है। 40 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता वाले परीक्षार्थियों के लिए भी निर्धारित शर्तों के अधीन स्वकेंद्र या यथासंभव सात किलोमीटर के भीतर केंद्र देने की व्यवस्था है।
इसके बावजूद जिले में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों को निर्धारित दूरी से अधिक दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। मनराजी देवी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फरिहा के प्रधानाचार्य ने करीब 50 किलोमीटर दूर केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति जताई है।
विद्यालय प्रबंधनों का कहना है कि दूर केंद्र आवंटित होने से विद्यार्थियों को आने-जाने में समय, परिवहन और सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर छात्राओं के लिए लंबी दूरी तय करना मुश्किल हो सकता है। विद्यालयों ने विद्यार्थियों के हित में केंद्र निर्धारण की समीक्षा कर नजदीकी विकल्पों पर विचार करने का अनुरोध किया है।
00
केस-1
50 किमी दूर केंद्र, दो विद्यालयों का सुझाया विकल्प
आजमगढ़। मनराजी देवी स्मारक उमा. विद्यालय, रेलवे क्रॉसिंग, फरिहा (विद्यालय कोड 1670) के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र करीब 50 किलोमीटर दूर बनाए जाने पर डीआईओएस को प्रत्यावेदन दिया है। विद्यालय ने विकास मेमोरियल, गंभीरपुर (कोड 1409) और बालरूप चौहान स्मारक उमवि, लुहसा मुबारकपुर (कोड 1714) को नजदीकी विकल्प के तौर पर सुझाया है। प्रबंधन ने केंद्र बदलने की मांग की है।
00
केस-2
16 साल से केंद्र, इस बार सूची से बाहर
आजमगढ़। रामबदल सिंह आदर्श इंटर कॉलेज, कोदहरा-बरौना के प्रबंधन ने आपत्ति जताई है। प्रबंधन का कहना है कि संस्थान पिछले 16 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा केंद्र बनता रहा है। प्रबंधन का दावा है कि विद्यालय में परीक्षा संचालन के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं और पहले किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई। विद्यालय को दोबारा केंद्र बनाने की मांग की गई है।
00
केस-3
किसी का केंद्र 18 तो किसी का 25 किमी दूर
आजमगढ़। शहीद एसएस इंटर कॉलेज, कम्हरिया (विद्यालय कोड 1203) के प्रधानाचार्य ने 28 अक्तूबर को डीआईओएस को प्रार्थना पत्र देकर केंद्र नजदीक करने की मांग की। उनके अनुसार, इंटरमीडिएट की छात्राओं का केंद्र एसवाईएस इंटर कॉलेज, मौली, मनिहा सिंहपुर, आजमगढ़, करीब 25 किलोमीटर और छात्रों का केंद्र करीब 26 किलोमीटर दूर है। हाईस्कूल के छात्रों का केंद्र बीडीआर इंटर कॉलेज, खड़गपुर, आजमगढ़, करीब 18 किलोमीटर और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं का केंद्र सीबीआईसी, तरवां, आजमगढ़, करीब 20 किलोमीटर दूर बताया गया है।
00
केस-4
270 परीक्षार्थियों वाला विद्यालय भी केंद्र सूची से बाहर
आजमगढ़। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, मालटारी के प्रबंधक भुवलेश्वर प्रताप ने 27 अक्तूबर को डीआईओएस को पत्र भेजकर विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। विद्यालय के विवरण के अनुसार, हाईस्कूल में 72 छात्र और 75 छात्राएं, जबकि इंटरमीडिएट में 61 छात्र और 62 छात्राएं पंजीकृत हैं। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 270 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 137 छात्राएं शामिल हैं। प्रबंधन का कहना है कि विद्यालय कई वर्षों से केंद्र बनता रहा है और इस बार सूची में शामिल नहीं किए जाने पर पुनर्विचार होना चाहिए।
00
केस-5
छात्राओं का केंद्र 21 किमी दूर
आजमगढ़। बाबा फौजदार सिंह उ.मा. विद्यालय, मोकलपुर, तरवां (विद्यालय कोड 1557) के प्रधानाचार्य ने हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के केंद्र नजदीक कराने के लिए डीआईओएस को प्रार्थना पत्र दिया है। उनके अनुसार, छात्रों का केंद्र पंचायत इंटर कॉलेज, रेंदा (कोड 1005), करीब 20 किलोमीटर और छात्राओं का केंद्र सीबीआईसी, तरवां (कोड 1058), करीब 21 किलोमीटर दूर है। विद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए केंद्र बदलने का अनुरोध किया है।

00 वर्जन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी मानकों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया है। केंद्रों की दूरी को लेकर विद्यालयों से प्राप्त आपत्तियों और प्रत्यावेदनों की जांच कराई जाएगी। यदि किसी मामले में निर्धारित मानकों के विपरीत केंद्र आवंटित होने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, डीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed