फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police placed the office-bearers of the organizations under house arrest.

Azamgarh News: संगठनों के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Thu, 29 Oct 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police placed the office-bearers of the organizations under house arrest.
बर्खास्त पुलिसकर्मी सुनील शुक्ला के बुधवार को शुरू होने वाले पदयात्रा और ज्ञापन कार्यक्रम से पहले ही पुलिस ने संगठनों के पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर दिया। शाम करीब चार बजे तक पुलिस पदाधिकारियों के घरों पर रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के प्रदेश सचिव गोविंद दुबे ने बताया कि 1861 के पुराने पुलिस अधिनियम के स्थान पर आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप कानून और कार्यप्रणाली विकसित करने सहित अन्य मांगों को लेकर सुनील शुक्ला का सुबह एसपी को ज्ञापन देने और पदयात्रा का कार्यक्रम था।
विज्ञापन

पुलिस को लगा कि संगठनों के लोग उनका समर्थन करेंगे। इसके कारण हाउस अरेस्ट कर दिया गया। सुनील शुक्ला भी दो दिनों से शहर के एक होटल में रुके थे।
सामाजिक संगठन प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि उनको मंगलवार की रात नौ बजे ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया था। अगले दिन करीब चार बजे तक पुलिस घर पर तैनात रही। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की मनमानी है। अब कोई भी शांतिपूर्वक अपनी आवाज भी नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुरी विकास संस्थान के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन्हें दौलतपुर स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया था। वहीं, आजाद अधिकार सेना की महिला महासचिव मीना राय को हाउस अरेस्ट करने पर प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने जिला प्रशासन के इस अलोकतांत्रिक रवैये को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन बताया।

रानी की सराय थाने के आदेश का हवाला देते हुए बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण और ज्ञापन सौंपने के शांतिपूर्ण कार्यक्रम को रोकने के लिए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर मीना राय को घर पर ही नजरबंद कर दिया।
इस संबंध में शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस की निगरानी में कुल 10 लोगों को रखा गया था, वहीं सुनील शुक्ला को उनके घर पर ही रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed