फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   beautician who came to do makeup of bride stolen jewellery in azamgarh

ये तो गजब हो गया: दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन ने किया ऐसा काम, बराती-घराती दोनों परेशान

Fri, 02 Jun 2023 05:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 05:19 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव में दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन ने ऐसा काम कर दिया कि बराती-घराती दोनों परेशान हो उठे। हालांकि शादी सफलतापूर्पक संपन्न हो गई। ब्यूटीशियन का कारनामे का पता दुल्हन की विदाई के बाद चला। 

विज्ञापन
beautician who came to do makeup of bride stolen jewellery in azamgarh
दुल्हन का मेकअप करती ब्यूटीशियन - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में हैरान करने वाली घटना घटी। दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन और उसकी सहयोगी  70 हजार के गहने लेकर फरार हो गई। घटना 28 मई की रात की रात है। शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली में दोनों ब्यूटीशियनों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। गहने चोरी की खबर से बरात पक्ष के लोग भी परेशान हैं।

विज्ञापन


गड़ौरा-मझौरा गांव निवासी अनिरुद्ध राय के घर पर 28 मई को लड़की की शादी थी। दुल्हन को सजाने के लिए जीयनपुर कस्बा से दो ब्यूटीशियन रिंटू यादव व शिल्पा शर्मा को बुलाया गया था। दोनों निश्चित समय पर दुल्हन का मेकअप करने पहुंची थीं। अनिरुद्ध राय के अनुसार दुल्हन का मेकअप करने के बाद दोनों ने मेरी पत्नी करुणा राय से मांग-टीके की मांग की।
विज्ञापन


जिस पर पत्नी ने बेड के दराज में रखे बैग को निकाल कर उसमें से मांग-टीका निकाल कर उन्हें दे दिया। शेष जेवरात वैसे ही बैग में रखकर बेड के दराज में रख दिया। मेकअप के दौरान दौरान दोनों ने दुल्हन को मुंह धोने के लिए भेज दिया। इसके बाद दुल्हन का मेकअप कर दोनों चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने ससुराल आया था युवक, धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

शादी के बाद दुल्हन की विदाई होने पर परिवार फुरसत में आया। अगले दिन करुणा ने जब बेड के दराज में बैग में रखे जेवरात को देखा तो वह गायब था। घटना की सूचना वर पक्ष को दी गई तो वो भी परेशान हो उठे।

पीड़ित अनिरूद्ध की तहरीर पर पुलिस ने रिंटू व शिल्पा के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पीड़ित के अनुसार लगभग 70 हजार कीमत के जेवरात चोरी हुए है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed