{"_id":"3da21a9f1b5da588c2ea88ecdfd7bb89","slug":"looking-soft-bajpajn-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम को खोज रहे भाजपाजन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम को खोज रहे भाजपाजन गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान अहमद के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव की खोज से संबंधित पोस्टर चिपका रहे चार लोगों को पुलिस ने सोमवार को चर्च चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
बाद में उन्हें एसडीएम सदर की अदालत में पेश किया गया जहां से चाराें को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
भाजपा के नगर अध्यक्ष पवनदेव त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान अहमद, भाजपा के जिला
मीडिया प्र्रभारी बृजेश यादव और विनय प्रकाश गुप्त सोमवार को चर्च चौराहे पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लापता होने और उन्हें खोजने वालों को इनाम देने की घोषणा संबंधी पोस्टर चिपका रहे थे। इस पर सिटी कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए।
पुलिस ने चाराेें का चालन धारा 151 में किया और उन्हें एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद की अदालत में पेश किया। जहां से सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। अदालत से छूटने के बाद बृजेश यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से सांसद मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ नहीं आए है।
विज्ञापन
यहां लोग ठंड से मर रहे हैं और मुलायम सिंह सैफई में महोत्सव करा रहे हैं। यहां की जनता अपना दर्द कहने किसके पास जाए।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव मुसलमानों केे हितैषी होने का दावा तो करते हैं लेकिन उनके द्वारा आजमगढ़ में ऐसे गांव को गोद लिया गया है जिसमें मुसलमानों का एक भी घर नहीं है।
पवन देव त्रिपाठी ने कहा कि इस गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि सपा सरकार लोकतांत्रिक विरोध को सहने के लिए भी तैयार नहीं है। दमन के जरिए लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा रहा है।
विनय गुप्त ने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम लोग अपने आंदोलन को और विस्तार देंगे।
इस मौके पर अजय सिंह, मनीष सिंह, विनम्रसेन सिंह, जयनाथ सिंह, अभिषेक जायसवाल दीनू, संतोष शिल्पकार, श्रीकांत मौर्य, अंशू सिंह, रमाकांत मिश्र, कमलेंद्र मिश्र, प्रवीण कुमार जायसवाल, अवनीश राय, राजेंद्र सोनकर, प्रेमप्रकाश राय आदि उपस्थित थे।