फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Locked in Shahpur Nevada Community Toilet

शाहपुर नेवादा सामुदायिक शौचालय में ताला बंद

Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Locked in Shahpur Nevada Community Toilet
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक के शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की लागत से बना सामुदायिक शौचालय शोपीस बना हुआ है। शौचालय में ताला लटक रहा है। सामुदायिक शौचालय में पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। न समरसेबल लगाया गया है और ना ही पानी की टंकी बैठाई गई है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करा रही है। हर घर में शौचालय का निर्माण कराया गया है। साथ ही हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कराए जा रहे हैं। लेकिन इसका सही से पालन ना होने के कारण लाखों रुपए की लागत से बना शौचालय शोपीस बनकर रह गया है। अजमतगढ़ ब्लॉक के शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में 3 लाख 91हजार रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण कराया गया है। बाहर से पेंटिंग कर सामुदायिक शौचालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ना ही सबमर्सिबल लगाया गया है, ना ही पानी की टंकी की बैठाई गई है। जिसका उद्घाटन एक जनवरी 2021 को किया गया। ताकि लोगों को बाहर खुले में शौच करने ना जाना पड़े। लेकिन सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है। ऐसे में सारी कवायद और योजनाओं पर पानी फिर रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जब इसमें ताला ही बंद करना था तो इसको बनवाया ही क्यों गया। लाखों रुपए बर्बाद किए गए। जो सरकार का पलीता लगा रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि भोला यादव ने बताया कि पूर्व प्रधान द्वारा सामुदायिक शौचालय बनवाया गया है। ना ही सबमर्सिबल लगाया गया है, ना ही पानी की टंकी बैठाई गई है। जल निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed