फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lineman climbed pole to fix malfunction, death due to current

खराबी ठीक करने पोल पर चढ़ा था लाइनमैन, करंट से मौत

Wed, 10 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lineman climbed pole to fix malfunction, death due to current
अहरौला में बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत के बाद शव को रखकर अहरौला-बूढ़नपुर मार्ग को जाम करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के भकुही गांव में एलटी लाइन में खराबी आ गई थी, जिसे ठीक करने के लिए गोपालगंज भेदौरा सबस्टेशन पर तैनात संविदा लाइनमैन पहुंचा था। वह सीढ़ी लगा कर पोल पर चढ कर लाइन ठीक कर रहा था कि इसी दौरान करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। उसे तत्काल सीएचसी अहरौला लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मृतक के शव को अहरौला-बूढ़नपुर मार्ग पर रख कर चक्काजाम कर दिए और मुआवजे की मांग करने लगे। एसडीएम के पहुंचने व आश्वासन देने पर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमहरा गांव निवासी डब्लू राम (30) गोपालगंज भेदौरा सब स्टेशन पर बतौर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। बुधवार को वह भकुही गांव में एलटी लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के साथियों के साथ पहुंचा। पोल से सीढ़ी लगा कर वह चढ़ गया और लाइन ठीक करने लगा। इसी दौरान करंट की चपेट में आने वे वह सीढ़ी से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल चार पहिया में लाद कर सीएचसी अहरौला पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों व परिजनों ने शव को अहरौला-बूढ़नपुर मार्ग पर रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाने का असफल प्रयास किया। कुछ ही देर में एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उनके बुलाने पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर आए। सेवा प्रदाता कंपनी ओरियंट सिक्योरिटी इंसोलेशन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी आलोक दूबे ने तत्काल दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख का चेक परिजनों को दिया। इस पर ग्रामीण व परिजन शांत हुए। लगभग डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक लड़का व एक लड़की का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed