फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   License of four fertilizer shops cancelled

Azamgarh News: उर्वरक की चार दुकानों का लाइसेंस निरस्त

Sat, 26 Oct 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
License of four fertilizer shops cancelled
आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह बूढ़नपुर क्षेत्र में खाद की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन उर्वरक की दुकानों से जांच के लिए नसूने लिए गए। बिक्री व स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण होने पर चार उर्वरक की दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीसीएफ बफर गोदाम कोयलसा से दो डीएपी, प्रदीप कुमार उर्वरक केंद्र ईश्वरपुर कोएल्सा और विकास बीज भंडार कोयलसा से डीएपी, एपीएस के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, चार उर्वरक के दुकानदारों के निरीक्षण में स्टॉक व बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाय गया। पॉइंट ऑफ़ सेल मशीन में स्टॉक उपलब्ध होने के बाद भी गोदाम में उर्वरक नहीं था।जिसके कारण न्यू कृषि बीज भंडार पियारिया, विक्रम बहादुर सिंह उर्वरक एवं बीज भंडार,धर्मशाला जलालपुर, तिवारी खाद भंडार भटोली बाजार और किसान खाद भंडार शाहपुर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि कोई भी दुकानदार निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री न करे। दुकानदार अपने-अपने पॉइंट ऑफ सेल मशीन को चेक कर ले यदि उनके पॉइंट ऑफ सेल मशीन में किसी भी प्रकार का उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है तो उसको खारिज कर दें। किसी भी समस्या के लिए किसान 9450753720, 9453072429 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed