फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpals stand firm on eight-point demands; return charge of additional administrative circles.

Azamgarh News: आठ सूत्रीय मांगों पर अड़े लेखपाल, अतिरिक्त हल्के का कार्यभार लौटाया

Wed, 23 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals stand firm on eight-point demands; return charge of additional administrative circles.
देवगांव/निजामाबाद। आठ सूत्रीय मांगों के निराकरण में देरी से नाराज लेखपालों ने मंगलवार को अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार वापस कर दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लालगंज और निजामाबाद तहसील के लेखपालों ने अतिरिक्त लेखपाल मंडलों का काम संभालने से इन्कार करते हुए अपना कार्यभार संबंधित राजस्व निरीक्षकों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लालगंज में संघ अध्यक्ष नवीन कुमार दुबे के नेतृत्व में लेखपालों ने राजस्व निरीक्षक आरके बाबू के कार्यालय में चंद्रशेखर यादव को अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार सौंपा। इस दौरान मंत्री राहुल तोमर समेत संतोष सिंह, संतोष कुमार, सुधीर गुप्ता, विकास मिश्रा, अरविंद यादव, विनोद यादव, धीरेंद्र सिंह, अजय शर्मा, रामू राम, शेर बहादुर सिंह, अतुल कुमार यादव और कुलभाष्कर त्रिपाठी समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे। निजामाबाद में भी लेखपालों ने अतिरिक्त मंडलों के आवंटन और कार्यभार ग्रहण करने का बहिष्कार किया। लेखपालों ने कहा कि नियमित राजस्व कार्य, अभिलेखों के रखरखाव और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का पहले से दबाव है। अतिरिक्त मंडलों का जिम्मा मिलने से काम प्रभावित होगा। लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे, वेतन व एसीपी विसंगति दूर करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण समेत आठ सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग दोहराई। संघ ने स्पष्ट किया कि नियमित दायित्वों का निर्वहन जारी रहेगा, लेकिन अतिरिक्त कार्यभार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed