फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpals continue to protest over Kannauj incident

कन्नौज की घटना को लेकर लेखपालों का धरना जारी

Thu, 26 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals continue to protest over Kannauj incident
आजमगढ़। कन्नौज में लेखपाल के साथ वकीलों द्वारा की गई मारपीट की घटना के विरोध में गुरुवार को दूसरे दिन भी लेखपालों ने जिले की सभी तहसीलों पर धरना दिया। लेखपालों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि यदि मांग पूरी न हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील सदर में लेखपाल संघ के धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामानुज श्रीवास्तव ने कहा कि लेखपालों को शासन द्वारा संचालिक कार्यक्रमों में सुरक्षा प्रदान न किया जाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कन्नौज में हुई घटना को लेकर मार्टीनगंज तहसील में लेखपाल धरना दे रहे थे, उस दौरान धरने में अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, इसकी संघ घोर निंदा करता है। धरने की अध्यक्षता सुरेंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार नगर इंद्रमणि तिवारी, राजस्व निरीक्षक अरिंद सिंह, अमित पांडेय, राजदेव मौजूद रहे। फूलपुर संवाददाता के अनुसार तहसील में गुरुवार को भी लेखपालों ने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। शकील अहमद, शिवशंकर सिंह, समरजीत यादव, गोरखनाथ यादव, अनिल कुमार सिंह, महेश कुमार, शिवशंकर, अखिलेश, अमरजीत, योगेंद्र यादव, शबेनूर, संतोष कुमार सिंह थे।
विज्ञापन

मार्टीनगंज में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह और जिला मंत्री पंकज अस्थाना भी सम्मिलित हुए।कहा कि इस प्रकार की घटना कुछ अधिवक्ताओं की दूषित मानसिकता का परिचायक है। कृष्ण कुमार यादव ने प्रस्ताव पारित किया कि हम लेखपाल किसी भी प्रर्थना पत्र यथा हिस्सा प्रमाण-पत्र, वारिस प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र किसी अधिवक्ता से सीधे तौर पर लेकर नहीं बनाएंगे।ज्ञापन तहसीलदार प्रेम कुमार राय को सौंपा। अंजनी तिवारी, सुजीत कुमार मौर्य, साधना सिंह, डाली, ममता, आशुतोष सिंह, चंदन कुमार थे। लालगंज में अशोक कुमार यादव के नेतृत्व धरना-प्रदर्शन किया। सौरभ कुमार उपाध्याय, कैलाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, रेनू सिंह, पूनम चौहान, निधि, सविता, जागृति पांडे थीं। निजामाबाद तहसील में राजबहादुर यादव अध्यक्ष धरना-प्रदर्शन किया। लालधर यादव, सुशांत गौतम, लालबिहारी, रमाशंकर, श्रद्धा अस्थाना, मोहम्मद यूनुस थे। बूढनपुर में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रेम प्रकाश यादव, सदानंद मिश्र, नरेंद्र बहादुर यादव, विजय कुमार वर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed