फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpal lodged a complaint regarding illegal occupation in Naithi

Azamgarh News: नैठीमें अवैध कब्जे की शिकायत लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 13 May 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal lodged a complaint regarding illegal occupation in Naithi
आजमगढ़। तहसील सदर अंतर्गत नैठी गांव में नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्जे और पक्के निर्माण की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लेखपाल रवींद्रनाथ यादव ने इस मामले में तहसीलदार सदर से अनुमति प्राप्त कर थाना मुबारकपुर में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लेखपाल रवींद्रनाथ यादव नैठी में कार्यरत हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नैठी गांव नवीन परती की भूमि पर बार-बार मना करने के बावजूद पक्का मकान और सीढ़ी बनाकर कब्जा किया है। यह भूमि नवीन परती की भूमि है। इसके अतिरिक्त इसी ग्राम समाज की नवीन परती भूमि है। इस पर दीपक ने अवैध रूप से पक्का मकान बनाया है। रवींद्रनाथ यादव ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को निर्माण रोकने के लिए कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उन्होंने कब्जा जारी रखा। इस संबंध में तहसीलदार सदर से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर मुबारकपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed