फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   4,706 candidates were absent in the first shift

Azamgarh News: पहली पाली में 4706 और दूसरी में 4315 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 31 Oct 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
4,706 candidates were absent in the first shift
चक्रपानपुर/सगड़ी। खराब मौसम और तेज बारिश के बीच शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली और दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न हुई। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश और धुंध का माहौल रहा। इसके बावजूद परीक्षार्थी छाता, रेनकोट और निजी साधनों के सहारे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। कई अभ्यर्थियों को रास्ते में भीगना पड़ा तो कुछ को आने-जाने के साधन मिलने में परेशानी हुई। बारिश के बीच ऑटो और अन्य निजी वाहन चालकों ने मनमाना किराया भी वसूला। ऐसे में परीक्षार्थियों को खराब मौसम के साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की चुनौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में पहली पाली में 13,344 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8638 ने परीक्षा दी, जबकि 4706 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 13,344 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9029 परीक्षा में शामिल हुए और 4315 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को कुल मिलाकर सामान्य से मध्यम स्तर का बताया। उनके अनुसार सामान्य ज्ञान और हिंदी के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि ग्राफ और तालिका आधारित प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed