फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24th installment of PM-Kisan reaches the accounts of 6.48 lakh farmers

Azamgarh News: 6.48 लाख किसानों के खाते में पहुंची पीएम-किसान की 24वीं किस्त

Sat, 31 Oct 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
24th installment of PM-Kisan reaches the accounts of 6.48 lakh farmers
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में किसान उत्सव दिवस आयोजित हुआ। इनमें बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। 6.48 लाख किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का लाभ मिला। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल रहे। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के साथ पारंपरिक खेती को भी महत्व देने की अपील की। किसानों ने पीएम-किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने का सीधा प्रसारण देखा। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश यादव, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर, भूमि संरक्षण अधिकारी हरिराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed