फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inter-district gang of thieves and burglars busted; three arrested

Azamgarh News: चोरी और सेंध लगाने वाले अंतर जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Inter-district gang of thieves and burglars busted; three arrested
चोरी और सेंध लगाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार। - फोटो : Samvad
आजमगढ़। देवगांव पुलिस ने चोरी और सेंध लगाने की घटनाओं में संलिप्त अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर समेत विभिन्न थानों में कुल 34 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में देवगांव पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 1.50 बजे मेहनाजपुर रोड स्थित मोलनापुर ओवरब्रिज के नीचे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान देवगांव थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी संजय राय, मेंहनगर थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी सुमित उर्फ सोनू सिंह और निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिलहुआ निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई। 30 सितंबर की रात गोपालपुर सोठौली गांव निवासी रामाशंकर यादव के घर के बरामदे में खड़ी बाइक, दो टीवी और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया था। इस मामले में देवगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। इसके बाद 10 अक्तूबर को कंजहित गांव निवासी शिवशंकर के घर में घुसकर बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चांदी की तीन जोड़ी पायल, 15 बिछिया, पीली धातु की एक चेन और 1510 रुपये नकद मिले। इसके अलावा संजय राय के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष सिंह के खिलाफ 19, संजय राय के खिलाफ 10 और सुमित उर्फ सोनू सिंह के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। संतोष के खिलाफ आजमगढ़ के विभिन्न थानों के अलावा जौनपुर के गौराबादशाहपुर और चंदवक थाने में भी प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी की दोनों घटनाओं में बरामदगी से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। वहीं, संजय राय के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed