{"_id":"6ae4f575a11087520f08f8c3","slug":"shops-have-sprung-up-beneath-the-old-overbridge-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-159726-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुराने ओवरब्रिज के नीचे सज गईं दुकानें, सर्विस लेन से गुजरना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुराने ओवरब्रिज के नीचे सज गईं दुकानें, सर्विस लेन से गुजरना मुश्किल
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे गुमटी और वाहनों की पार्किंग होने से रास्ता हो रहा बाधित।
- फोटो : File Photo
आजमगढ़। बेलईसा ओवरब्रिज के बगल में एक और पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते पूर्वी सर्विस लेन से आने-जाने वाले लोग पुराने ओवरब्रिज के नीचे से होकर गुजर रहे हैं। वहीं, पुराने ओवरब्रिज के नीचे गुमटी, ठेले और नाश्ता-पानी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। वहीं, ब्रिज के नीचे चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जा रही है। इससे रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नए पुल के निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था पहले से प्रभावित है। ऐसे में पुराने ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण होने से समस्या और बढ़ गई है। पूर्वी सर्विस लेन से पश्चिमी सर्विस लेन की ओर जाने वाले लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। गुमटी व ठेला लगने से और वाहन के पार्क होने के कारण वाहनों को रास्ता बदलकर गुजरना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही ओवरब्रिज के नीचे लगने वाली दुकानों और ठेलों को हटाया जाना चाहिए, ताकि पूर्वी और पश्चिमी सर्विस लेन के बीच आवागमन बाधित न हो। सबसे अधिक परेशानी स्कूलों की छुट्टी होने पर होती है। यदि स्कूल की छुट्टी होने के समय आप उधर से गुजर रहे हैं तो घंटों जाम में फंसना पड़ेगा।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। यदि इस तरह की समस्या आ रही है तो उसे चेक कराते हुए आवश्यक कदम उठाया जाएगा। ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।- महावीर सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी आजमगढ़।