Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
A car carrying six female students on their way to take the PET exam collided with a tempo and overturned into a field
{"_id":"6ae4f636387f53be3808854a","slug":"a-car-carrying-six-female-students-on-their-way-to-take-the-pet-exam-collided-with-a-tempo-and-overturned-into-a-field-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-159738-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पीईटी परीक्षा देने जा रहीं छह छात्राओं की कार टेंपो से भिड़ी, खेत में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पीईटी परीक्षा देने जा रहीं छह छात्राओं की कार टेंपो से भिड़ी, खेत में पलटी
बरदह में दुर्घटना के बाद पलटी कार
- फोटो : File Photo
Link Copied
बरदह। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने जा रहीं छह छात्राओं की कार शुक्रवार को बरदह थाना क्षेत्र के कोदहरा चौक पर हादसे का शिकार हो गई। कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया। सभी छात्राएं सुरक्षित रहीं। दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें परीक्षा केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
जीयनपुर क्षेत्र के ढालगर टोला निवासी शिवम यादव (26) कार से हरथुआ, आजमगढ़ की छह छात्राओं को लेकर जौनपुर स्थित जमुहाई पीजी कॉलेज में पीईटी परीक्षा दिलाने जा रहे थे। इसी दौरान कोदहरा चौक पर जौनपुर की तरफ से मार्टीनगंज जा रहा टेंपो अचानक कार के सामने आ गया। हादसे में टेंपो में चालक चंदन (40) के साथ ज्योति देवी सवार थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कार चालक शिवम यादव घायल हो गया। लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस जब तक पहुंची तब तक छात्राएं परीक्षा देने के लिए दूसरी गाड़ी लेकर चली गईं। दोनों वाहन चालकों को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।