फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leader of Ganja smuggler gang arrested

Azamgarh News: गांजा तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Leader of Ganja smuggler gang arrested
यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को गांजा तस्करी गिरोह के सरगना को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार से गिरफ्तार किया। उसकी काफी दिनों से तलाश थी। 28 नवंबर 2018 को वाराणसी में 270 किग्रा व एक जुलाई 2019 को गोरखपुर में 272 किग्रा गांजा बरामद किया गया था। इस दौरान कुछ अभियुक्त गिरफ्तार भी किए गए थे। विवेचना के दौरान गांजा तस्करी गिरोह के मुखिया के रूप में ज्ञानवेंद्र यादव उर्फ शैलेंद्र यादव निवासी हैदरपुर खास थाना अतरौलिया का नाम प्रकाश में आया। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से 1500 रुपये नकद, एक एटीएम कार्ड, एक आधार व एक मोबाइल बरामद किया है। ज्ञानवेन्द्र यादव के खिलाफ अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट गोरखपुर ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed