फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lawyers accusing officials of corruption, demonstrated

अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा वकीलों ने किया प्रदर्शन

Mon, 31 May 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lawyers accusing officials of corruption, demonstrated
तहसील के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दी तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने हाथों में बैनर लेकर पूरे तहसील में नारेबाजी करते हुए चक्रमण किया। इसके पूर्व संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार राय अधिवक्ता की अध्यक्षता में बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक का संचालन करते हुए सहमंत्री अधिवक्ता विनोद कुमार यादव ने कहा कि निजामाबाद तहसील में अधिकारियों के चलते भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारियों द्वारा दलालों के नाजायज प्रभाव में अनर्गल व एंटीडेटिंग आदेश लॉकडाउन के दौरान पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश व प्रदेश जब कोविड-19 वैश्विक महामारी में जूझ रहा है। वह प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा की गई है तो किस आधार पर पत्रावलिओं में सुनवाई कर आदेश पारित किया गया है। जिससे पूरा सदन आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि तहसील में अधिकारियों द्वारा दलालों के नाजायज प्रभाव से एंटी डेटिंग आदेश पारित किए जाने का सदन घोर निंदा करता है, विरोध स्वरूप समस्त अधिवक्ता प्रतिदिन प्रात: 11 बजे तहसील का चक्रमण करेंगे। इसी क्रम में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व पत्रावलिओं में पारित अनर्गल व एंटी डेटिंग आदेश की जांच संघर्ष समिति के सदस्य अधिवक्ता से जांच कराएंगे। जांच रिपोर्ट शुक्रवार तक सदन के समक्ष प्रस्तुत करने का भी प्रस्ताव पारित करता है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो दिनों तक न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed