{"_id":"5f269e1264dcc21f8c04bc1d","slug":"lawyer-s-health-deteriorated-and-death-due-to-corona-report-coming-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Azamgarh: कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही वकील की तबीयत बिगड़ी और मौत, रोडवेज परिसर में लगे कैंप में गए थे जांच कराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Azamgarh: कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही वकील की तबीयत बिगड़ी और मौत, रोडवेज परिसर में लगे कैंप में गए थे जांच कराने
Sun, 02 Aug 2020 04:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ में रोडवेज परिसर में लगे कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कोरोना संंदिग्ध मरीजों का नि:शुल्क जांच कराई जा रही है। रविवार को सौ से ज्यादा की संख्या में लोग यहां जांच कराने के लिए पहुंचे थे। शहर के सदावर्ती निवासी अधिवक्ता भी जांच के लिए गए थे।
विज्ञापन
सैंपल की जांच रिपोर्ट जैसे ही कोरोना पॉजिटिव आई, मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई। सांस ज्यादा फूलने लगी और वे वहीं अचेत हो गए। उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा गया। यहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ये कोरोना से जनपद में 18वीं मौत है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के सदावर्ती मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय अधिवक्ता रोडवेज पर लगे कैंप में कोरोना संक्रमित पाए गए। आनन-फानन में उन्हें तत्काल एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि रविवार को दोपहर तीन बजे भर्ती होने के लिए पहुंचे अधिवक्ता की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। शासन की गाइडलाइन तथा प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।