फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Law students will do internship from 1st to 21st June

Azamgarh News: विधि छात्र 1 से 21 जून तक करेंगे इंटर्नशिप

Thu, 28 May 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Law students will do internship from 1st to 21st June
आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद के विधि कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 1 जून से 21 जून तक संचालित होगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विधि छात्रों को विधिक सेवा अधिनियम और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम में तीन वर्षीय एवं पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को अपना आवेदन पत्र संबंधित कॉलेज के विभागाध्यक्ष की संस्तुति या नामांकन पत्र के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय कार्यालय में स्वयं अथवा डाक के माध्यम से 26 मई 2026 तक भेजना होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विधि छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया, विधिक सहायता योजनाओं और कानूनी जागरूकता से जोड़ना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद के सभी विधि छात्रों से इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed