फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lathicharge on supporters reached the police station, many injured

थाने पर पहुंचे समर्थकों पर लाठीचार्ज, कई हुए चोटिल

Sat, 17 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lathicharge on supporters reached the police station, many injured
पवई (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मित्तूपुर जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी शांति देवी के घर पर तोड़फोड व प्रत्याशी को थाने पर बैठाने पर शुक्रवार की रात छह से अधिक समर्थक पवई थाने पर जुटे थे। देर रात सीओ फूलपुर जितेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने थाने के बाहर समर्थकों को देखा तो तत्काल लाठी चार्ज करवा का सभी को पिटवाना शुरू कर दिया। इसके बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायलावस्था में ही थाने पर बैठा लिया।
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर पवई थाना पुलिस सीओ फूलपुर के नेतृत्व में शुक्रवार को दिन में जिला पंचायत सदस्य सीट मित्तूपुर से एआईएमआईएम व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उम्मीदवार शांति देवी के घर जांच को पहुंची थी। प्रत्याशी शांति देवी घर पर मौजूद थी। उनकी मौजूदगी में ही घर पर पुलिस द्वारा जम कर तोड़ फोड़ किया गया और प्रत्याशी शांति देवी के अलावा उनके पति व भतीजे को पुलिस थाने उठा लाई। देर शाम तक जब शांति देवी को छोड़ा नहीं गया तो दर्जन भर से अधिक समर्थक थाने पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

देर रात सीओ फूलपुर पहुंचे तो समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। जिस पर सीओ ने पुलिस कर्मियों को लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। सीओ के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने जम कर लाठियां भांजी और मौके पर मौजूद लोगों की पिटाई कर दी। इसके बाद घायल आधा दर्जन समर्थकों को पुलिस ने थाने पर बैठा लिया। घायलों में शामिल सुरेश सोनकर ने बताया कि कई थानों की फोर्स लाठी चार्ज के दौरान मौजूद थी। अन्य घायलों में मो. अशरफ, शारदा प्रसाद, कौशिक, सुरेश सोनकर, नरेंद्र देव त्रिपाठी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मित्तूपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य शांति देवी ने बताया पुलिस बिना वजह अत्याचार कर रही है, विपक्षी के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। शुक्रवार को घर पर पहुंच कर तोड़फोड़ किया गया और मुझे और मेरे पति व भतीजे को थाने उठा लाया गया। इसके बाद समर्थक थाने पर जुटे तो उन पर लाठी चार्ज कर पीटा गया। हमारे साथ उन्हें भी थाने पर बैठा लिया गया है। चुनाव प्रभावित करने में पवई थाना पुलिस जुटी हुई है।

वहीं पवई के थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी ने बताया कि लाठीचार्ज की बात बेबुनियाद है, थाने पर पहुंच कर समर्थक हंगामा व नारेबाजी कर रहे थे, जिस पर सीओ की मौजूदगी में लाठियां भांज कर उन्हें खदेड़ दिया गया। ज्यादा उग्र हुए कुछ समर्थकों को थाने पर बैठाया भी गया है और उनका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed