फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lack of drainage in city panchayats, water entered the houses

नगर पंचायतों में जल निकासी का अभाव, घरों में घुसा पानी

Fri, 17 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lack of drainage in city panchayats, water entered the houses
आजमगढ़। जनपद में हुए झमाझम मूसलाधार बारिश के बाद से ग्रामीणांचल में भी आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जलनिकासी न होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा और देखते ही देखते स्थित गंभीर बन गयी।
विज्ञापन

सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत सरायमीर के मोहल्ला पूना पोखर में दो दिनों से हो रही भारी बरसात के चलते बृहस्पतिवार को रात में दर्जनों घरों के रास्ते में जलजमाव हो गया। लोगों के सामने घर से बाहर निकलने की समस्या उत्पन्न हो गई। चेयरमैन व ईओ रंग बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। क्षेत्र के रतन सोनकर, पंकज, बुद्धू सोनकर, लल्लन, मटरू, रजाई , बच्चन, सितई समेत दर्जनों पीड़ितों ने इसे जल निकासी का उचित प्रबंधन न होना बताया। ईओ रंग बहादुर सिंह ने नाले की नियमित रूप से साफ-सफाई कराये जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महाराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार भारी बारिश से महाराजगंज में जगह-जगह जलजमाव रहा। जिससे नगर पंचायत के जल निकासी की व्यवस्था की कलई खुल गयी। नगर के विष्णु नगर वार्ड (दलित बस्ती) पूरी तरह जलमग्न रहा। रास्ते ही नहीं बल्कि लोगों के घरों में पानी घुस गया। विष्णु नगर वार्ड के सभासद मनीष मिश्र व लोहिया नगर वार्ड की सभासद के प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि भारी बरसात के चलते इस तरह की समस्या पहली बार उत्पन्न हुई है बल्कि हर वर्ष बरसात के समय यही स्थिति होती है । सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में हुए मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जल जमाव रहा, निकासी के अभाव में घरों में पानी घुस गया। साथ ही जीयनपुर स्थित डाक बंगले में जल जमाव हो गया है। लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। वही बोझिया, मालटारी, जमीन मोहम्मदपुर, गडेरीपट्टी, अवती पहलवानपुर, लछिया, गडेरी पट्टी सहित कई गांव में पानी घुस गया है। जिसके चलते कई गांव के आने जाने वाले रास्ते में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed