{"_id":"6a8f3dca75382396ea017660","slug":"labourer-drowns-while-bathing-in-a-pond-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156071-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पोखरे में नहाने गए मजदूर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पोखरे में नहाने गए मजदूर की डूबने से मौत
विज्ञापन
मृतक नरेंद्र राजभर के रोते-बिलखते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव में बुधवार सुबह मजदूर नरेंद्र राजभर(55) की पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पल्हना पुलिस चौकी क्षेत्र के बसही गांव निवासी नरेंद्र राजभर (55) बुधवार को करीब 11 बजे अपने पट्टीदार काशी राजभर की पत्नी बंसराजी राजभर के निधन के बाद घाट पर नहाने गए थे।
परिवार और गांव के अन्य लोग हैंडपंप पर स्नान कर रहे थे, लेकिन नरेंद्र कुछ दूरी पर स्थित पोखरे में नहाने चले गए। ग्रामीणों ने उन्हें पोखरे में जाने से मना किया था, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि तीन बच्चे भी उनके पीछे-पीछे पोखरे तक पहुंच गए थे। पोखरा काफी गहरा था। नरेंद्र पानी में उतरने के बाद कुछ दूर आगे बढ़े और डूबने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नरेंद्र पानी में समा चुके थे।
सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह और पल्हना चौकी प्रभारी संदीप दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद नरेंद्र का शव पोखरे से बाहर निकलवाया गया।
देवगांव कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।