फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   labour hit by son and his friend, dead

ईंटभट्ठा मजदूर के सिर पर लकड़ी से प्रहार कर हत्या

Sun, 07 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
labour hit by son and his friend, dead
बलरामपुर/गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार की रात पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुत्र के धक्का देने से पिता गिर गया तो पुत्र के साथी ने लकड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथी फरार है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी रमेश रावत (55) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसका पुत्र जितेंद्र रावत भी बिलरियागंज क्षेत्र के इमलीपुर गांव के ईंट भट्ठे पर उसके साथ ही काम करता था। शनिवार की रात पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों नशे में धुत थे। पुत्र ने पिता को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा और इसी दौरान जितेंद्र के मित्र शाशिकांत निवासी गोपालपुर थाना महराजगंज ने लकड़ी से रमेश के सिर पर प्रहार कर दिया। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद जितेंद्र व शक्तिमान मौके से फरार हो गए। भट्ठे के मुनीब बृजनाथ कन्नौजिया ने रमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पर इलाज के दौरान रविवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मुनीब की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शशिकांत फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed