{"_id":"681c53b3668f744e530f786a","slug":"laborer-jumped-into-the-canal-in-a-drunken-state-passersby-took-him-to-the-hospital-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नशे की हालत में मजदूर ने नहर में लगाई छलांग, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नशे की हालत में मजदूर ने नहर में लगाई छलांग, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, हुई मौत
Thu, 08 May 2025 12:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 08 May 2025 12:26 PM IST
सार
नशे की हालत में नहर में छलांग लगाकर मजदूर ने खुदकुशी कर ली। नहर में कूदने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरायमीर थानाक्षेत्र के पेंड्रा गांव में बुधवार की शाम लगभग तीन बजे एक व्यक्ति ने नहर पुल से छलांग लगा दी। राहगीरों की मदद से निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के पेंड्रा गांव निवासी चनरमन यादव उर्फ चंनू (50) मजदूरी करता था।
विज्ञापन
बुधवार को सरायमीर से मजदूरी कर घर जा रहा था और शराब के नशे में था। गांव की नगर पुलिया पर खड़ा होेकर नहर में छलांग लगा दिया। राहगीरों के बताने पर ग्रामीण उसको नहर से बाहर निकले। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कोई सूचना नहीं है परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक को कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन