{"_id":"60183fff8ebc3e3337599094","slug":"kuntu-returned-to-azamgarh-district-jail-azamgarh-news-vns5722993175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड अवधि पूरी, वापस जिला कारागार आया कुंटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड अवधि पूरी, वापस जिला कारागार आया कुंटू
विज्ञापन
आजमगढ़। कुख्यात बदमाश ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह सोमवार सुबह जिला कारागार में लौट आया। लखनऊ पुलिस उसे तीन दिनों की रिमांड पर लखनऊ ले गई थी। पूछताछ में लखनऊ के अजीत सिंह हत्याकांड की साजिश जिला कारागार में ही रचे जाने का खुलासा हुआ है।
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह व मऊ जिले के मोहम्मदाबाद के पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख अजीत सिंह की छह जनवरी को लखनऊ के कठौता चौराहे पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के चश्मदीद मोहर सिंह ने आजमगढ़ जेल में निरुद्ध कुंटू सिंह, अखंड प्रताप सिंह और कन्हैया उर्फ गिरधारी विश्वकर्मा को नामजद किया था।
इस बीच अखंड और कुंटू के दो और सहयोगी बंदियों को शासन ने दूसरे जिलों में भेज दिया। अखंड इस समय केंद्रीय कारागार बरेली में है। तीन दिनों पूर्व लखनऊ पुलिस जिले से कुंटू और बरेली से अखंड को रिमांड पर भी ले आई थी। तीन दिनों की पूछताछ के बाद कुंटू सिंह की सोमवार सुबह जेल में आमद करा दी गई। जेलर श्रीधर ने बताया कि सोमवार की सुबह कुंटू सिंह जिला कारागार लौट आया है।