फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kovid help desk and ambulance to be sent to every dispatch site: CDO

प्रत्येक रवानगी स्थल पर होंगे कोविड हेल्प डेस्क और एंबुलेंस : सीडीओ

Sat, 17 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kovid help desk and ambulance to be sent to every dispatch site: CDO
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जहां से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी वहां कोविड हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। साथ ही एक एंबुलेंस भी लगाए जाएगा। ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके। उक्त निर्देश जीजीआईसी में स्थित कोविड-19 इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सभागार में आयोजित समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने जनपद के सभी एमओआईसी को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर भी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर आशा बहुओं की तैनाती लिखित रूप से की जाए।उन्होने कहा कि कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना पोलिंग सेंटरों से 200 मीटर की दूरी पर करना सुनिश्चित करें। सभी हेल्प डेस्क पर सेनिटाइजर, थर्मल स्कैनर एवं पल्स आक्सीमीटर अनिवार्य रूप से उपलब्ध होना चाहिए। उन्होने कहा कि बड़े पोलिंग सेंटरों पर दो कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाय।
विज्ञापन

कहा कि आशा बहुओं की हेल्प डेस्क पर ड्यूटी लगाकर उनकी सूची संबंधित एसडीएम एवं खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध करायें। मुख्य विकास अधिकारी ने चुनाव में लगाए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान हो रहे चुनाव को सभी लोग पूरी जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ सतर्क एवं सजग होकर संपन्न कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील किया है कि सभी लोग कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करें। बहुत ही आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें तथा मास्क अवश्य लगाएं और दो गज की दूरी बनाए रखें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा व बीएसए अम्बरीष कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

गैर प्रांतों से आने वालों की दें जानकारी
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि कोविड कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर- 18008896734 लगाया गया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर गैर प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना दे सकता है। इसी के साथ ही लैंड लाइन नंबर- 05462-356039, 356040, 356041, 356044 पर भी संपर्क कर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed