फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kotwal threatened to kill

Azamgarh News: कोतवाल को जान से मारने की धमकी

Mon, 03 Jul 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kotwal threatened to kill
चोरी की घटना की विवेचना के दौरान सामने आए छह लोगों का नाम निकलवाने के लिए एक बदमाश ने देवगांव कोतवाल को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल को अपदस्थ कराने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी भी मांगी। घटना 27 जून की है। कोतवाल ने मामले में रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि थाने में गीता देवी ने दुकान में चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना में छह अभियुक्तों अजय यादव, विजय यादव, संजय यादव, दीपू यादव, नीरज यादव व लालू यादव का नाम प्रकाश में आया। 27 जून को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह लोकभवन लखनऊ से बोल रहा है। कहा कि चोरी में नामजद लोगों को विवेचना में बरी कर दें, अन्यथा उन्हें अपदस्थ करा दिया जाएगा। उसने 50 हजार रुपये रंगदारी भी मांगी। जान से मारने की भी धमकी दी। इसके आधार पर कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों लालू यादव, नीरज यादव व कृष्णमूरत तिवारी को बरडीहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 7100 रुपये, दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, एक पैनकार्ड बरामद किया। कृष्णमूरत के ही मोबाइल फोन से कोतवाल को धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed