फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   knife attack on girl who went to appear for B.Ed exam in azamgarh attacker beaten to death by people

Azamgarh: बीएड की परीक्षा देने गई युवती पर सरेराह चाकू से हमला, हमलावर को लोगों ने पीटकर किया अधमरा

Wed, 08 Feb 2023 04:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Feb 2023 04:19 PM IST
सार

आजमगढ़ के मेहनाजपुर स्थित पीजी कॉलेज कूबा से बीएड की परीक्षा देकर घर लौट रही युवती पर सिरफिरे शख्स ने चाकू से हमला बोल दिया। बाजारवासियों ने हमलावर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
knife attack on girl who went to appear for B.Ed exam in azamgarh attacker beaten to death by people
चाकू से हमले में घायल युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बाइक सवार युवती पर सिरफिरे शख्स ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। यह सब तब हुआ जब युवती बीएड की परीक्षा देकर भाई के साथ घर लौट रही थी। घटना में युवती घायल हो गई। इधर, हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने दबोच लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। चाकू से घायल छात्रा और हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना इटैली बाजार की है।

विज्ञापन


तरंवा थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी सुनीता पांडेय (26) बुधवार को अपने भाई के साथ बीएड की परीक्षा देने के लिए पीजी कॉलेज कूबा मेहनाजपुर गई थी। परीक्षा खत्म होने पर वह भाई के साथ बाइक से घर जाने लगी। इटैली बाजार में भीड़ के कारण बाइक की गति कम थी। तभी एक सिरफिरा युवक रितेश पुत्र रविंद्र यादव पहुंचा और उसने बाइक सवार सुनीता पर चाकू से हमला बोल दिया।

विज्ञापन

युवती पर पहले भी हो चुका है चाकू से हमला

नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी फोर्स के साथ पहुंचे। चाकूबाजी में घायल युवती व बाजारवासियों की पिटाई से घायल हमलावर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर के साथ एक और युवक भी था जो मौके से भाग निकलने में सफल रहा। सीओ ने युवती का बयान लिया और फिर भाई की तहरीर पर मेहनाजपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि कुछ साल पूर्व भी रितेश ने सुनीता पर हमला किया था। उस मामले में भी मुकदमा मेहनाजपुर थाने में दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed