फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Knee pain due to calcium deficiency

Azamgarh News: कैल्शियम की कमी से घुटनों में दर्द

Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Knee pain due to calcium deficiency
बलरामपुर। गर्मी के दिनों में हड्डी के रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कैल्शियम की कमी से लोग घुटनों के दर्द और गठिया से जूझ रहे हैं। मंडलीय जिला अस्पताल के हड्डी रोग की ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की हड्डियों में कैल्शियम की कमी तेजी से बढ़ रही है और विटामिन डी भी पर्याप्त नहीं मिल रहा है। इसके कारण शरीर में दर्द की समस्या बढ़ रही है। गर्मी के बढ़ने पर भी लोग हड्डियों के दर्द से कराह रहे हैं। परीक्षण में कैल्शियम की कमी सामने आ रही है। हड्डी रोग विशेष डॉ. राजेश जायसवाल ने बताया कि शरीर में अगर लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहती है, तो इसका सीधा असर दांतों और दिमाग पर पड़ता है। कैल्शियम की कमी खान-पान में लापरवाही के कारण होती है। ओपीडी में प्रतिदिन 220 से 230 मरीज देखे जा रहे हैं। इसमेें 40 से 50 मरीज हड्डियां घिसने से पैरों में सुन्नपन, शरीर में झनझनाहट और घुटनों में गैप की समस्या वाले पहुंच रहे हैं। यह मरीज दर्द की समस्या बताते हैं। मरीजों को दवा के साथ पौष्टिक खाना खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन


ये हैं लक्षण
- हड्डियां कमजोर होती हैं और दर्द होने लगता है। मांसपेशियों में ऐंठन रहती है। कई बार शरीर सुन्न होने लगता है और झनझनाहट रहने लगती है। दांत कमजोर होने लगते हैं। महिलाओं के मासिक धर्म में गड़बड़ी होने के साथ कमर दर्द की शिकायत बन जाती है। कैल्शियम की कमी से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह कर सकते हैं बचाव
- दूध का नियमित सेवन करें। दुग्ध उत्पाद पनीर, दही के अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने में शामिल करें।मोसम्मी के जूस का सेवन करें। सोया से बने उत्पाद, तिल और कट्टू के बीज, मेवा भोजन में लें। मांसाहारी लोग अंडा और मछली ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed