{"_id":"3dadd9708ee52263bce98b71e01752fa","slug":"kisan-sabha-potest-againsy-land-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा ने फूंकी भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा ने फूंकी भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक गुुरुवार को अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे और भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां फूंकी। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड इम्तियाज बेग ने कहा कि यह अध्यादेश किसानों के लिए मौत का फंदा है। इसलिए इसका प्रबल विरोध होना चाहिए। कहा कि संपूर्ण प्रदेश प्राकृतिक आपदा से प्रभावित है।
किसानों को 15000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता मिले और किसानों के सभी देय माफ हों। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमला राय, जिलामंत्री रामअजोर यादव, उपमंत्री रामनेत यादव, त्रिलोकी नाथ, श्रीकांत सिंह, सुभाष राय, गुलाब मौर्य, हीरालाल यादव, हरिश्चंद्र, आदि उपस्थित थे।