फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kisan Pathshala organized in 205 gram panchayats to double the income of farmers

205 ग्राम पंचायतों में ह़आ किसान पाठशाला का आयोजन

Wed, 03 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kisan Pathshala organized in 205 gram panchayats to double the income of farmers
कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए किसान कल्याण मिशन योजना के तहत मंगलवार को 205 किसान पाठशालाओं का आयोजन विभिन्न ग्राम सभाओं में किया गया। जिसमें कुल 15006 किसानों ने प्रतिभाग कर आय को दोगुना करने का गुर सीखा।
विज्ञापन

जिसमें 7793 पुरूषों के साथ 7213 महिला कृषकों की सहभागिता रही। कृषक आय दोगुनी किए जाने के संकल्प को सार्थक करने के लिए किसान पाठशाला के प्रथम दिवस में कृषि मंत्री व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग (सजीव प्रसारण) के माध्यम से कृषकों को कोरोना को कोरोना काल में कृषि कार्य को करते अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। इसके अलावा मृदा स्वास्थ्य, रबी फसल प्रबंधन, विभिन्न योजनांतर्गत कृषकों को देय सुविधाएं तथा दूसरे दिवस के आयोजन में पाठशालाओं के निरीक्षण के दौरान सुरेश कुमार सिंह संयुक्त कृषि निदेशक, संगम सिंह उप कृषि निदेशक द्वारा विभिन्न पाठशालाओं का निरीक्षण किया गया। उपस्थित किसानों को कृषि उत्पादक संगठन, कंपनी, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, जीरो बजट खेती, यौगिक खेती, मूल्य संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के उपाय एवं पराली प्रबंधन, खरीफ फसलोत्पादन एवं सब्जी उत्पादन, आदि की तकनीकि जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed