फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Keeping a vigilant eye on suspects

संदिग्धों पर रखी जा रही पैनी नजर

Wed, 25 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 25 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Keeping a vigilant eye on suspects
 क्रूर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लड़ाकों में से 17 आतंकियों के भारतीय होने की पुष्टि के बाद पूरे देश में खुफिया एलर्ट जारी किया गया है। इन आतंकियों के मारे गए साथियों में से छह के भारतीय और उसमें से एक के आजमगढ़ के होने के चलते प्रदेश में काम कर रही खुफिया एजेंसियां जिले में अतिरिक्त तौर पर अलर्ट हैं।
विज्ञापन


 उच्चपदस्थ खुफिया सूत्रों के अनुसार सीरिया में मारे गए संजरपुर निवासी बड़ा साजिद के नजदीकी करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों पर पैनी खुफिया नजर रखी जा रही है। आईएस के आतंकी और सरायमीर थाने के संजरपुर गांव निवासी बड़ा साजिद की सीरिया में मारे जाने की सूचना के बाद खुफिया एजेंसियों की निगाहें फरार अन्य आरोपियों के अलावा उनके करीबी आधा दर्जन संदिग्ध लोगों पर गड़ गई हैं।
विज्ञापन


ये ऐसे लोग हैं, जिनका हाल में कई बार विदेश आना-जाना हुआ है। इनके गलत लोगों से संपर्क होने का भी पता चला है। इन में से कुछ दाऊद और सलेम के संपर्क  में भी रह चुके हैं।  दिल्ली बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद देश के विभिन्न शहरों में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट की घटनाओं में आजमगढ़ के युवकों की संलिप्तता सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियों ने पूरा फोकस आतंकियों के कनेक्शन ढूंढने में लगा दिया। साथ ही इन पर दस-दस लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचाने गए ये सभी युवक तभी से फरार हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि कई लड़के नेपाल, पाकिस्तान होते हुए इराक चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed