फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Katan victims complained about discrimination in distribution of relief

कटान पीड़ितों ने राहत वितरण में लगाया भेदभाव का आरोप

Tue, 10 Nov 2020 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Katan victims complained about discrimination in distribution of relief
लाटघाट। देवारा खासराजा के त्रिलोकी पुरवा के कटान पीड़ित दर्जनों लोगों ने आपदा राहत वितरण में लेखपाल पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एसडीएम सगड़ी को शिकायती पत्र देकर कटान पीड़ितों ने तत्काल राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

देवारा खास राजा त्रिलोकी का पुरवा के दर्जनों लोग मंगलवार को सगड़ी तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर कहा कि घाघरा नदी की बाढ़ से हम लोगों का आवास कटकर धारा में बह गया था। लेखपाल द्वारा इसका सर्वे भी किया गया था। आसपास के लोगों को आपदा राहत की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है जबकि हम लोगों को अब तक राहत राशि प्राप्त नहीं हुई है। लेखपाल द्वारा भेदभाव बरता जा रहा है। इस मौके पर संजय, राजेंद्र, जयराम, कोमल, मीरा, सकलू आदि उपस्थित थे। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल, कानूनगो व नायब तहसीलदार से कटान पीड़ितों की राहत के लिए सर्वे कराया गया था। जिनका रिपोर्ट मिला उनके खाते में पैसा भेज दिया गया है। यह कैसे छूट गए। इसकी जांच कराई जाएगी। एसडीएम ने स्टेनो को जांच के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed