फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kasturba Vidyalaya's girl students will be made proficient in English-Mathematics

Azamgarh News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को अंग्रेजी-गणित में बनाएंगे दक्ष

Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Vidyalaya's girl students will be made proficient in English-Mathematics
आजमगढ़। जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को अंग्रेजी व गणित सिखाने के लिए विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रतिदिन छात्राओं को एक शब्द और एक सूत्र सिखाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के अनुसार प्रतिदिन वार्डेन व शिक्षिका नोटिस बोर्ड पर हिंदी व अंग्रेजी में एक-एक शब्द और गणित का एक सूत्र लिखेंगी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कुल 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें कुल 2100 बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही है। उक्त विद्यालयों में छात्राओं को प्रतिदिन एक शब्द और एक सूत्र सिखाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के अनुसार प्रतिदिन वार्डेन व शिक्षिका नोटिस बोर्ड पर हिंदी व अंग्रेजी में एक-एक शब्द और गणित का एक सूत्र लिखेंगी। इस तरह बालिकाएं तीन साल में 700-800 शब्द का ज्ञान करेंगी। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की ओर से निर्देश जारी होने पर बीएसए ने इसका अनुपालन करने के लिए सभी बीइओ को निर्देश दिए हैं। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इसका अनुपालन सभी बीइओ सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed