{"_id":"6998c06b27689e157d049666","slug":"kasturba-vidyalaya-students-will-become-doctors-and-engineers-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-145796-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं बनेंगी डॉक्टर और इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं बनेंगी डॉक्टर और इंजीनियर
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन बनाने के लिए जानकारी देकर प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी तेज हो गई है।
अब शासन के निर्देश पर विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को हाईस्कूल व इंटर में कॅरिअर व प्रोफेशनल कोर्स कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आवासीय शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिले में 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 21 सौ बालिकाएं आवासीय शिक्षा पा रही हैं।
बालिका शिक्षा को बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब शासन के निर्देश पर इन छात्राओं को हाईस्कूल व इंटर की अर्हता वाले कॅरिअर व प्रोफेशनल कोर्स और इसके लिए कहां से अच्छी तैयारी की जा सकती है, इस बारे में जानकारी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, छात्राओं को 50 से अधिक ट्रेड के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद वह रुचि के अनुसार अपना कॅरिअर बना सकें। इतना ही नहीं, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को कॅरिअर बनाने के लिए शार्टटर्म सर्टिफिकेट कोर्स भी कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से छात्राओं को बेहतर कॅरिअर तलाशने में मदद की जाएगी। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी केजीबीवी विद्यालयों में इस पहल को कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
00
विद्यालयों में मौजूद रहेगी कॅरिअर संबंधी सामग्री
आजमगढ़। केजीबीवी की छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर से जुड़ी जानकारी देने वाले पंपलेट सामग्री उपलब्ध रहेगी। इनमें ट्रेड, उससे जुड़े कोर्स, फीस, छात्रवृत्ति और औसत वेतन के बारे में जानकारी रहेगी। पंपलेट को कॉमन रूम और नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं के लिए कॅरियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।