फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kaifi Azmi was sensitive towards girl child education

Azamgarh News: बालिका शिक्षा के प्रति संवेदनशील थे कैफी आजमी

Wed, 10 May 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kaifi Azmi was sensitive towards girl child education
उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी की 21वीं पुण्यतिथि बुधवार को गांव स्थित फतेह मंजिल आवास पर सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कैफी साहब बालिका शिक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील थे। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा कि कैफी आजमी गांव का विकास चाहते थे। वे जो कहते थे उसे अवश्य करते थे। उनका कहना था कि मैं गुलाम हिदुस्तान में पैदा हुआ हूं। आजाद हिन्दुस्तान में जी रहा हूं और सोशलिस्ट हिंदुस्तान में मरूंगा। आशुतोष त्रिपाठी ने कहा की कैफी आजमी एक भारतीय उर्दू कवि थे जिनका जन्म 14 जनवरी 1919 को हुआ और 10 मई 2002 को उनका निधन हो गया। कैफी साहब एक प्रगतिशील शायर थे। तृप्ति सिंह और प्रज्ञा सिंह ने कहा कि कैफी आजमी बालिकाओं की शिक्षा को लेकर काफी संवेदनशील थे। यही वजह है की आज उनके गांव मे गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्थापना हुई है। इस मौके पर किशन पांडेय, मनोज प्रजापति, लल्लन, पंकज, शीला, प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed