फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kaifi Azmi Sports Academy players were honored

Azamgarh News: कैफी आजमी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Fri, 31 Jul 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kaifi Azmi Sports Academy players were honored
कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी मेजवां में ​खिलाड़ियों का किया गया सम्मान। संवाद
फूलपुर।
विज्ञापन

कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी मेजवां में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित करके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मिजवां सोसाइटी के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 70वीं माध्यमिक तहसील स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कैफी आजमी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक अपने नाम किए। इनमें 13 स्वर्ण, 8 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि पर अकादमी के 12 खिलाड़ियों का चयन आगामी जनपदस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 3 अगस्त को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। समारोह में खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय बैडमिंटन कोच नीरज गौड़ की मेहनत और मार्गदर्शन को दिया गया। इस दौरान फूलपुर तहसील क्रीड़ा प्रभारी मनोज पाल, हरेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, लालधारी यादव, दीपक यादव, मिजवां सोसाइटी की सीईओ गुरजीत कौर, सीनियर मैनेजर सलीम खान, संयोगिता प्रजापति, डिप्टी मैनेजर मनोज कुमार प्रजापति, पंकज चौबे, दशरथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed