फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   K Ravindra Nayak appointed as the nodal officer of Azamgarh to prevent Corona

कोरोना रोकथाम को आजमगढ़ के नोडल अफसर नियुक्त हुए के रविंद्र नायक

Sat, 15 May 2021 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
K Ravindra Nayak appointed as the nodal officer of Azamgarh to prevent Corona
आजमगढ़। जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रमुख सचिव के रवींद्र नायक को नोडल अफसर नियुक्ति किया गया है। वह एक हफ्ते तक जिले में रहकर इलाज, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों के उपचार, इसके संक्रमण के प्रसार की रोकथाम आदि के लिए जनपदों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा के लिए के रवींद्र नायक को आजमगढ़ का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं बलिया एवं मऊ के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत नोडल नामित किया गया है। सभी अधिकारी 15 मई को अपने जिलों में पहुंचेंगे और एक सप्ताह प्रवास करके कोविड नियंत्रण के इंतजाम की समीक्षा और प्रभावी नियंत्रण की व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। निगरानी समितियों को घर-घर मेडिकल किट के साथ भेजा जाएगा। यह समिति हर लक्षणयुक्त तथा संदिग्ध व्यक्ति को दवा की किट उपलब्ध कराएगी। निगरानी समिति स्क्रीनिंग के दौरान कोविड संक्रमण के संदिग्ध रोगियों का परीक्षण कराएगी। साथ ही नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग की व्यवस्था करेगी। प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए लिए जा रहे शुल्क आदि की भी समीक्षा करेगी। इनकी रिपोर्ट नियमित रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed