फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jaykare Astaclgami between the sun arghya

जयकारे के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Wed, 18 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 18 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jaykare Astaclgami between the sun arghya
डाला छठ पर निराजल व्रत रखी लाखों महिलाओं ने घाट पर मंगलवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान गाजे बाजे  के साथ पहुंचे लोगों के छठ मैया के जयकारे से घाट गुुुंजायमान हो उठे। घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सूर्य की उपासना के लिए व्रती महिलाएं घंटों पानी में खड़ी रहीं।
विज्ञापन


 शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में निराजल व्रत रही महिलाओं की आस्था मंगलवार की दोपहर बाद से नदी और तालाबों की ओर उमड़ पड़ी। गाजे-बाजे के साथ छठ मैया के गीत गाती व्रती महिलाओं के आगे उनके परिवार के सदस्य डलिया में पूजन सामग्री लिए नदी और सरोवरों के लिए चल रहे थे।
विज्ञापन


अपनी-अपनी वेदियों के सामने पूजन सामग्री रख व्रती महिलाएं नदी के पानी में पश्चिम की ओर मुख किए खड़ी थीं। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय आया, तो एक साथ लाखों हाथ अर्घ्य देने के लिए उठ गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अर्घ्य दिया। सूर्य को अर्घ्य दान के बाद गीत गाती व्रती महिलाएं घरों के लिए चल पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बुधवार की भोर में पुन: गाजे-बाजे के साथ नदी और सरोवरों पर आस्था में डूबी महिलाएं और परिवार के सदस्य पहुंचेंगे, जहां वह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगी और घर आने पर 36 घंटे के निराजल व्रत का पारण करेंगी।

डाला छठ पर  शाम से  नदी और सरोवरों के तट जगजमगा उठे।  कदम घाट, भोला घाट, सिधारी, नरौली, हरवंशपुर शाहीपुल, राजघाट आदि घाटों पर बने पूजा पंडालों में सोमवार को ही छठ माता और भगवान भाष्कर की मूर्ति स्थापित कर दी गई थी। 

भगवान भाष्कर के डूबते ही अर्घ्य के लिए एक साथ लाखों हाथ अराधना में उठ गए। व्रती महिलाओं ने वेदियों पर पूजन-अर्चन के बाद दीप जलाए  घाटों पर भीड़ पर नजर रखने के लिए पुलिस के इंतजाम थे। 

मुबारकपुर ः सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ पर व्रती महिलएं विभिन्न घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने गीत गाते पहुंची।
ठेकमा : कस्बे में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ सरोवरों और घाटों पर पहुंचे। वहीं भीड़ में आस्था में डूबे अरविंद गुप्ता मन्नत पूरी होने पर सड़क पर लेटते हुए सरोवर तक गए।

फूलपुर :  कुंवर नदी स्थित रामघाट गढ़वा नागा बाबा सरोवर और दुर्वासा के संगम पर व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया।  अहरौला : तमसा नदी के किनारे शाम होते ही भारी संख्या मे व्रती महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। सुरक्षा के मद्देनजर अहरौला पुलिस तैनात थी।

कटानी बाजार :  महाराजगंज के भैरव बाबा पोखरा, प्रतापपुर स्थित छोटी सरयू नदी में महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। रानी की सराय :  सूर्योपासना का पर्व छठ क्षेत्र में धूमधाम से मना।


लाटघाट : क्षेत्र में मुहम्मदपुर शिवाला मंदिर, कल्यानपुर घाट आदि स्थानों पर महिलाएं गीत-गाते नंगे पैर पहुंची। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। लालगंज :  क्षेत्र के हनुमानगढ़ी, घमिरिया, दयाराम बाबा के पोखरें पर महिलाओं ने आस्था के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed