फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jamwant gang network spanned from Varanasi to Bhadohi Azamgarh police arrested two wanted accused reward

आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: जामवंत गैंग के दो इनामी सदस्य गिरफ्तार, वाराणसी-भदोही तक फैला नेटवर्क

Sat, 12 Sep 2026 04:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 12 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

वाराणसी-भदोही तक फैले जामवंत गैंग के नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। आजमगढ़ में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर तरवां पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
Jamwant gang network spanned from Varanasi to Bhadohi Azamgarh police arrested two wanted accused reward
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी और भदोही तक आपराधिक नेटवर्क फैलाने वाले जामवंत यादव उर्फ जमुना गैंग के दो सदस्यों को तरवां पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों को तरवां-मेहनाजपुर सीमा पर नूरपुर/भंवरपुर गांव के पास पुलिया से सुबह करीब 9.35 बजे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


तरवां थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के झरिहंगपुर निवासी सुमित यादव (23) और मन्नीपुर निवासी प्रदुम्मन यादव (26) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में दर्ज लूट की प्राथमिकी में विवेचना के दौरान नाम सामने आया था। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी न होने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने छह सितंबर को दोनों पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। बताया कि तरवां क्षेत्र में मिट्टी उठाने के विवाद को लेकर एक जनवरी 2021 को जामवंत यादव उर्फ जमुना और हीरालाल यादव ने एक व्यक्ति के घर पहुंचकर गाली-गलौज की थी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग भी की गई। इस मामले में तरवां थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान जामवंत की पीसीआर में उसके कब्जे से तमंचा बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। इसके बाद 28 अप्रैल 2025 को मिर्जामुराद, वाराणसी में दर्ज एक मामले की विवेचना में जामवंत, सुमित और प्रदुम्मन के नाम सामने आए। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए गैंगचार्ट तैयार कर अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू की। गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

सरगना पर 32 मुकदमे, साथी पर चार मामले
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गैंग के प्रमुख सदस्य जामवंत यादव उर्फ जमुना के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, तमंचा और एनडीपीएस एक्ट समेत 32 मामले दर्ज हैं। ये मामले आजमगढ़ के कई थानों के अलावा सैदपुर, गाजीपुर और मिर्जामुराद, वाराणसी से जुड़े हैं। जामवंत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इसे भी पढ़ें; जौनपुर महिला अस्पताल में विवाद: पंखा चलाने को लेकर भिड़े गार्ड और तीमारदार, बेल्ट और डंडों से पिटाई का आरोप

वहीं, गैंग के दूसरे सदस्य हीरालाल यादव के खिलाफ तरवां थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत चार मामले दर्ज बताए गए हैं। उसे भी पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को सुमित और प्रदुम्मन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed