फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jailed mafia Akhand Pratap Singh appeared in the court, demanded medicine and food in front of the judge.

UP: जेल में बंद माफिया अखंड प्रताप सिंह की कोर्ट में हुई पेशी, जज के सामने की दवा और खाने की मांग

Tue, 19 Dec 2023 04:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Dec 2023 04:28 PM IST
सार

तरवां ब्लाक प्रमुख रहे अखंड प्रताप सिंह के ऊपर मशहूर ट्रांसपोर्टर धनराज यादव की हत्या का आरोप है। अखंड प्रताप सिंह ने 11 मई 2013 की देर शाम को धनराज यादव के वाहन पर हमला बोल दिया था। ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर न केवल उसकी हत्या कर दी, बल्कि उसकी राइफल आदि लूटकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Jailed mafia Akhand Pratap Singh appeared in the court, demanded medicine and food in front of the judge.
UP: जेल में बंद माफिया अखंड प्रताप सिंह की कोर्ट में हुई पेशी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली जेल में बंद माफिया अखंड प्रताप सिंह की मंगलवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान उन्होंने जज से दवा और खाने की मांग रखी। जिसे मानवीयता के आधार पर जज ने स्वीकार कर लिया। वहीं कोर्ट ने चुनाव के कारण नौ जनवरी को अगली सुनवाई की तिथि मुकर्रर की। 

विज्ञापन

बताते चलें कि तरवां ब्लाक प्रमुख रहे अखंड प्रताप सिंह के ऊपर मशहूर ट्रांसपोर्टर धनराज यादव की हत्या का आरोप है। अखंड प्रताप सिंह ने 11 मई 2013 की देर शाम को धनराज यादव के वाहन पर हमला बोल दिया था। ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर न केवल उसकी हत्या कर दी, बल्कि उसकी राइफल आदि लूटकर फरार हो गया। उसके ऊपर करीब 35 मामले दर्ज हैं। 2017 में वह बसपा के टिकट पर अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा। इसके बाद पुलिस की नजरों से ओझल हो गया। काफी दिनों तक फरार रहने के कारण पुलिस ने उसके ऊपर ढ़ाई लाख का इनाम घोषित करते हुए गैंगस्टर लगा दिया। इनाम घोषित होने के बाद अखंड प्रताप सिंह ने पुलिस को चकमा देते हुए 2019 में कोर्ट में समर्पण कर दिया। वर्तमान में वह बरेली कारागार में निरुद्ध है। मंगलवार को गैंगस्टर कोर्ट ने उसे तलब किया। कोर्ट में उसने 113 का बयान दर्ज कराया। अगली तारीख नौ जनवरी मुकर्रर कर दी गई। इस दौरान माफिया अखंड प्रताप सिंह ने जज से दवा खिलाने की व्यस्था कराए जाने की मांग की। जिसे मानवीयता के आधार पर जज ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच फिर बरेली जेल के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


अजीत हत्याकांड में भी है आरोपी
ट्रासंपोर्टर धनराज यादव की हत्या के साथ ही अखंड प्रताप सिंह छह जनवरी 2021 को लखनऊ के कठौता चौराहे पर हुई अजीत सिंह की हत्या में भी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के साथ संयुक्त आरोपी है। ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में भी उसके साथ एक और व्यक्ति आरोपी थी। चार्जशीट दाखिल होने से पहले ही उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस छावनी में तब्दील रहा दीवानी न्यायालय
माफिया अखंड प्रताप सिंह की पेशी को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद नजर आया। दीवानी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इतना ही नहीं माफिया अखंड प्रताप सिंह को भी पुलिस द्वारा बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed