फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   It was the husband who shot and killed the pregnant wife

पति ने ही किया था गर्भवती पत्नी की गोली मार कर हत्या

Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
It was the husband who shot and killed the pregnant wife
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव में 29 मई की रात पति के साथ घर के बरामदे में सो रही महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पति ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में इस बात की पुष्टि हुई कि महिला की हत्या कोई और नहीं बल्कि पति ने ही किया था। जिसमें मृतका का देवर भी साझीदार था। पुलिस ने शुक्रवार को पति व देवर को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अराजी अमानी गांव निवासीनी अंतिमा (30) पत्नी संत विजय की 29 मई की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पति संत विजय ने इस बाबत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा महराजगंज थाने में दर्ज कराया था। विवेचना में नामजद किए गए आरोपियों पर आरोप नहीं सिद्ध हुआ। जिस पर पुलिस ने पति संत विजय को ही हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू किया। कड़ाई से की गई पूछताछ में संत विजय टूट गया और खुद ही पत्नी की गोली मार कर हत्या की बात स्वीकार किया। उसने बताया कि भाई कन्हैया की मदद से उसने घटना को अंजाम दिया। ऐसा उसने अपने पट्टीदारों को फंसाने के लिए किया। इसके साथ ही इस घटना के पूर्व घर पर चढ़ कर पिता पर हुए हमले के मामले में भी झूठा मुकदमा पंजीकृत कराये जाने की बात स्वीकार किया है। पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पति संतविजय व देवर कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों का संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed