फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   It rained overnight, traffic was difficult due to mud

Azamgarh News: रातभर हुई बारिश, कीचड़ से आवागमन दूभर

Mon, 03 Jul 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
It rained overnight, traffic was difficult due to mud
उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार की देर शाम से शुरू हुई बरसात रविवार की सुबह तक होती रही। ऐसे में जहां निचले इलाकों में जलभराव से आवागमन दूभर हो गया तो वहीं गलियों में कीचड़ और फिसलन लोगों को परेशान किए रही। उधर, बरसात से खुश किसान रोपाई में जुट गए हैं। उनका मानना है कि बरसात धान की फसल के लिए वरदान साबित होगी। जिले में पिछले तीन-चार दिनों से बरसात हो रही है। शहर के कई मुहल्लों की गलियों और गांवों में पानी लग गया। जर्जर सड़कें तो पानी से लबालब हो चुकी हैं। तापमान में लगातार गिरावट होने से गर्मी से लोगों को बहुत राहत मिली है। लगातार बरसात होने से गलियों में कीचड़ और फिसलन से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फूलपुर: कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की शाम को तेज बिजली की कड़क के साथ हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पानी से सड़क पर कीचड़ व गंदगी हो गई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश से खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। ऐसे में उन्होंने धान की रोपाई शुरू कर दी। किसानों का कहना है कि बरसात धान की फसल के लिए संजीवनी से कम नहीं है। बरसात के चलते किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। वह पिछले कई दिनों से बारिश की आस लगाए थे। धान की नर्सरी सूखने की कगार पर थी। हालांकि कुछ किसान निजी संसाधनों से नर्सरी बचाने में जुटे थे। पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बरसात से खेतों में पानी भर जाने से किसान खुश हो गए और धान की रोपाई में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed