फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   It rained heavily, people played Holi amidst the restrictions of Corona

जमकर बरसे रंगे, कोरोना की पाबंदियों के बीच लोगों ने खेली होली

Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
It rained heavily, people played Holi amidst the restrictions of Corona
आजमगढ़। जिले में रंगों का पर्व होली सोमवार को पूरे उत्साह और मस्ती के बीच मनाया गया। रंगों की मस्ती में चूर युवा सुबह ही सड़कों पर धमाल मचाना शुरू कर दिए थे। रंगों की बारिश के बीच कई स्थानों पर कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई। सुबह से दोपहर तक रंगों की बरसात में जहां हर कोई सराबोर रहा, वहीं दोपहर से देर रात तक गुलाल लगा कर लोग एक -दूसरे को होली की बधाई देते रहे।
विज्ञापन

रविवार की रात में होलिका दहन के साथ होली का हुड़दंग शुरू हुआ तो सोमवार को पूरे दिन चलता रहा। शहर के लगभग हर मोड़ पर हाथों में रंग लिए युवाओं की टोली नजर आई। ग्रामीण क्षेत्र में ढ़ोल, मजीरा के बीच फगुवा गीत की मस्ती में झूमते रहे।
विज्ञापन

नगर के मुकेरीगंज, पांडेय बजार, ब्रहुमस्थान, पुरानी कोतवाली, कटरा, चौक,दलाल घाट, पुरानी सब्जी मंडी, मातवरगंज, एलवल, सिधारी, बेलइसा , हरवंशपुर,सिविल लाइंस आदि चौराहों और तिराहे पर सुबह से ही होली हड़दंगियों की भीड़ जमा हो गई थी। कोरोना काल को देखते हुए पुलिस की गाड़ियां घूमती रही। लोगों केे एक जगह जमा नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली हुड़दंगियों के शहर की सड़कों से गुजरने पर छतों से महिलाएं और बच्चे रंग भरी पिचकारी से रंगों की बौछार करते रहे। दोपहर बारह बजते-बजते रंगों की होली कपड़ा फाड़ होली के रूप में तब्दील हो गई। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने स्वयं लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मोर्चा संभाला हुआ था। दोपहर बाद लोग नए कपड़े पहनकर अपने जानने वालों के घर पहुंचे और अबीर लगाकर होली की बधाई दी। कहीं होली को लेकर किसी प्रकार की घटना न घटित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पूरे दिन पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed