{"_id":"36aefbaf5306c52848cd72c29be6d996","slug":"it-is-the-effect-of-chief-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव के आने की हनक है जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव के आने की हनक है जनाब
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव के सोमवार को जिला आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। अधिकारी लोहिया गांवों में वर्षों से अधूरे पड़े कार्यों को एक-दो दिन में पूरा करने की कवायद में लगे हैं। गांव की साफ-सफाई से लेकर छोटी से छोटी कमियों को दूर किया जा रहा है।
तहबरपुर : 2012-13 में क्षेत्र के भूइधरपुर गांव का चयन लोहिया गांव के रूप में किया गया। तीन साल बीतने के बाद भी ग्रामीण विद्यालय, बिजली, पानी, नाली, आवास, शौचालय जैसी आवश्यक समस्याओं से गांव के लोग जूझ रहे हैं। गांव के अमरनाथ, कन्हई, रामअधार, शारदा को लोहिया आवास का इंतजार है। सोमवार को आयुक्त रसद विभाग अजय चौहान द्वारा गांव का निरीक्षण करने के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।
सठियांव : ब्लाक से आठ किमी दूर स्थित लोहिया गांव नीबी को चमकाने में अधिकारी लगे हैँ। गांव में सफाईकर्मियों को लगाया गया है। गांव में प्रमुख सचिव के आगमन का कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है लेकिन कार्यक्रम लगने की आशा में अधिकारी रात-दिन एक किए हुए हैं। गांव के मन्नू, अखिलेश, देवेंद्र यादव का कहना है कि गांव में पानी की निकासी और रास्ते की समस्या है।
विज्ञापन
मालटारी : बिलरियागंज ब्लाक के लोहिया गांव मोहम्मदपुर में अधिकारियों का जमावड़ा है। गांव के अधूरे पड़े विकास कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। चार दिनों से 252 सफाईकर्मी गांव में डेरा डाले हुए हैं। गांव के विश्वनाथ, रामवृक्ष, शिवनाथ, कतवारू आदि का कहना है कि गांव को लोहिया गांव में चयनित हुए कई वर्ष बीत गए लेकिन विकास के कई कार्य अधूरे हैं।