फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Issue of Badaila Taal raised in Legislative Council demand made to develop it into a tourism hub.

Azamgarh News: विधान परिषद में गूंजा बड़ैला ताल का मुद्दा, रामसूरत राजभर ने पर्यटन हब बनाने की उठाई मांग

Thu, 06 Aug 2026 09:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 09:33 AM IST
सार

विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने सदन में कहा कि लगभग 16 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला बड़ैला ताल पूर्वांचल की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है।

विज्ञापन
Issue of Badaila Taal raised in Legislative Council demand made to develop it into a tourism hub.
विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर। - फोटो : स्वयं

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में आजमगढ़ की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर बड़ैला ताल के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने नियम-115 के तहत सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए बड़ैला ताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग की।

विज्ञापन


एमएलसी के मंडलीय प्रतिनिधि सौरभ उपाध्याय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रामसूरत राजभर ने सदन में कहा कि लगभग 16 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला बड़ैला ताल पूर्वांचल की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है। सफेद और गुलाबी कमल, प्रवासी साइबेरियन पक्षियों तथा समृद्ध जैव विविधता के कारण यह राष्ट्रीय स्तर का प्रमुख पर्यटन स्थल बनने की क्षमता रखता है, लेकिन अब तक अपेक्षित विकास नहीं हो सका है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से बड़ैला ताल के वैज्ञानिक संरक्षण और सौंदर्यीकरण के साथ वॉकिंग ट्रैक, नौकायन की व्यवस्था, बच्चों के लिए पार्क, पक्षी विहार (बर्ड सेंचुरी), पर्यटक आवास तथा अन्य आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित कराने की मांग की। उनका कहना था कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आजमगढ़ को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। रामसूरत राजभर ने कहा कि बड़ैला ताल केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed